रायपुर पुलिस कर्मियों के लिए हेलमेट अनिवार्य, उल्लंघन पर ₹1000 जुर्माना और विभागीय कार्रवाई.

रायपुर पुलिस कर्मियों के लिए हेलमेट पहनना अब पूरी तरह अनिवार्य कर दिया गया है। एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि दोपहिया वाहन का उपयोग करते समय हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। जारी आदेश के अनुसार, यदि कोई पुलिसकर्मी बिना हेलमेट वाहन…

Read More

कोरबा में भारी बारिश से धंसा कुआं, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत.

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते ग्राम बनवार में एक कुआं अचानक धंस गया। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में दब गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा जड़गा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत…

Read More

छत्तीसगढ़ की बेटियों ने भेजीं राखियां, कश्मीर में तैनात सैनिकों को मिला रक्षाबंधन का अनमोल तोहफा

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की बेटियों ने देश के जवानों को एक अनोखा और भावनात्मक तोहफा भेजा है। गरियाबंद जिले के शासकीय प्राथमिक शाला सहीस पारा, राजिम की छात्राओं ने अपने हाथों से राखियां बनाकर जम्मू-कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ जवानों को भेजी हैं। यह पहल न केवल रचनात्मकता का परिचायक है, बल्कि देशभक्ति…

Read More

हाईकोर्ट से झटका: शराब घोटाले में अनवर ढेबर की याचिका खारिज

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में अनवर ढेबर को बड़ा झटका मिला क्योंकि हाईकोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी।वह ACB और EOW द्वारा की गई गिरफ्तारी को अवैध बता रहा था, लेकिन कोर्ट ने दलीलें नहीं मानी। उसने याचिका में दावा किया कि उसकी गिरफ्तारी बिना कानूनी सूचना के की गई, जो संविधान का उल्लंघन है।लेकिन…

Read More

सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी, फोर्स ने घेरा कोर इलाका

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच आज सुबह से मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार, DRG, CRPF और STF के जवान कोर जंगल क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुए । सूचना मिली थी कि हार्डकोर नक्सली बड़ी संख्या में इलाके में मौजूद हैं, जिसके बाद फोर्स ने उन्हें घेर…

Read More

स्मार्ट सिटी की पोल खुली, करबला तालाब की बाउंड्रीवाल टूटी

करबला तालाब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की विफलता का उदाहरण बन चुका है, जहां डेढ़ करोड़ की लागत के बाद भी निर्माण ध्वस्त हो गया। राजधानी रायपुर के चौबे कॉलोनी स्थित गीता नगर के पास मौजूद इस ऐतिहासिक तालाब की हालत देखकर नागरिकों में नाराजगी है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत करबला तालाब का सौंदर्यीकरण किया…

Read More

छत्तीसगढ़ में नया सिस्टम लाने तक बरसात होगी धीमी

छत्तीसगढ़ में जोरदार वर्षा कराने वाला पुराना सिस्टम अब कमजोर पड़ गया है, जिससे बारिश की तीव्रता घट गई है। हालांकि राजधानी रायपुर सहित कुछ स्थानों पर हल्की बारिश सुबह से जारी रही, लेकिन भारी बारिश के लिए एक नए सिस्टम की प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने और भारी वर्षा की आशंका…

Read More

नाग पंचमी विशेष: छत्तीसगढ़ का रहस्यमयी नागफनी मंदिर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम से मात्र 10 किलोमीटर दूर स्थित नागफनी मंदिर न केवल धार्मिक श्रद्धा का केंद्र है, बल्कि यह मंदिर चमत्कारों के लिए भी प्रसिद्ध है। मान्यता है कि यहां की गई मन्नतें विशेष रूप से चर्म रोग, निःसंतानता, मासिक धर्म की समस्या और घरेलू क्लेश को दूर करने में सहायक…

Read More

छत्तीसगढ़ रेलवे विकास: विष्णुदेव साय की नेतृत्वकारी पहल

विकास की पटरी पर छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय के नेतृत्व में रेलवे का महाविस्तार छत्तीसगढ़, जो खनिज संसाधनों, कृषि संपन्नता और औद्योगिक संभावनाओं से भरपूर राज्य है, वहां रेलवे नेटवर्क राज्य की आर्थिक और सामाजिक जीवनरेखा बन चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 2023 से छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास की रफ्तार तेज़ी से बढ़ी…

Read More

बारिश से कांकेर में टूटा संपर्क, ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर पार कर रहे नदी.

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कोयलीबेड़ा क्षेत्र की मेढ़की नदी का जलस्तर शुक्रवार रात से लगातार बढ़ रहा है। नदी पर बना एनीकेट लबालब भर चुका है और इसके तेज बहाव ने दर्जनभर गांवों का संपर्क ब्लॉक मुख्यालय से तोड़ दिया…

Read More