छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच आज सुबह से मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार, DRG, CRPF और STF के जवान कोर जंगल क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुए । सूचना मिली थी कि हार्डकोर नक्सली बड़ी संख्या में इलाके में मौजूद हैं, जिसके बाद फोर्स ने उन्हें घेर लिया। सुबह से लगातार गोलीबारी हो रही है और नक्सलियों को भारी नुकसान की खबर है।
बस्तर क्षेत्र में 28 जुलाई से नक्सलियों का शहीदी सप्ताह शुरू हो चुका है जो 3 अगस्त तक चलेगा। इसी को लेकर सुरक्षा बल सभी जिलों में सख्त निगरानी और ऑपरेशन चला रहे हैं।