भिलाई के जयंती स्टेडियम के पास पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू हो चुकी है।श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के कारण ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों पर वाहन प्रतिबंध लगा दिए हैं।उतई तिराहा से जवाहर चौक तक किसी भी प्रकार की गाड़ी को प्रवेश की अनुमति नहीं है।
श्रद्धालुओं को लगभग 5 किलोमीटर पैदल चलकर कथा स्थल तक पहुंचना होगा।कथा स्थल पर 5 बड़े वॉटरप्रूफ डोम तैयार किए गए हैं।शुभारंभ कलश यात्रा और भव्य झांकियों के साथ हुआ।पुलिस ने विभिन्न रूट के लिए पार्किंग और डायवर्शन प्लान जारी किया है।श्रद्धालुओं को अपील की गई है कि निर्धारित रूट का ही उपयोग करें।