सरकारी अस्पताल में सामान्य प्रसव से एक साथ तीन बच्चों का जन्म

छत्तीसगढ़ के भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को एक दुर्लभ और सुखद घटना सामने आई। ग्राम कोदवा की 29 वर्षीय सरोजिनी वर्मा ने सामान्य प्रसव से एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया।महिला को गुरुवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लाया गया था। भाटापारा के बीएमओ डॉ. राजेन्द्र माहेश्वरी ने जानकारी दी कि महिला की निगरानी अनुभवी नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों द्वारा की गई। उनकी देखरेख में महिला ने दो पुत्रों और एक पुत्री को जन्म दिया।

तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं और मां की स्थिति भी सामान्य है। इस सफल प्रसव के बाद अस्पताल परिसर में प्रसन्नता का माहौल बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *