18 जुलाई की समयसीमा पार, शिक्षकों पर मंडराया निलंबन का खतरा

दुर्ग जिले में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के बाद 18 जुलाई को अंतिम ज्वाइनिंग तिथि थी। समयसीमा खत्म हो चुकी है, लेकिन 138 शिक्षक अब तक नई पदस्थापना पर ज्वाइन नहीं कर पाए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने आदेश जारी कर 18 जुलाई तक की मोहलत दी थी। 138 में से सिर्फ 9 शिक्षकों की अपील जिला स्तरीय समिति ने स्वीकार की। विषय परिवर्तन, बीमारी, दूरी और वरिष्ठता के आधार पर की गई अधिकांश अपीलें अमान्य हो गईं। अब बाकी शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है।

636 शिक्षकों की काउंसिलिंग 2 और 3 जून को हुई थी, जबकि 286 अन्य शिक्षकों को 7 जून को संभागीय स्तर पर बुलाया गया था। कई शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर ज्वाइनिंग नहीं दी, जिससे स्कूलों की व्यवस्था बिगड़ गई।

अब विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। सोमवार को समीक्षा के बाद जिन शिक्षकों ने ज्वाइन नहीं किया है, उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *