पीएम मोदी 19 जुलाई को रायपुर में वरिष्ठ नेताओं संग करेंगे संवाद.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जुलाई को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेश के प्रमुख नेताओं से विशेष संवाद करेंगे। यह संवादात्मक बैठक केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं की समीक्षा और उनके क्रियान्वयन की स्थिति पर केंद्रित होगी।

रायपुर के सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि यह संवाद न केवल एक औपचारिक मुलाकात है, बल्कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए एक रणनीतिक दिशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने प्रशासनिक पारदर्शिता, सेवा भाव और जनसरोकार की योजनाओं में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।

जमीनी कार्यों की होगी समीक्षा
प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि और अमृत मिशन जैसी योजनाओं के जमीनी प्रभाव का गहराई से मूल्यांकन करेंगे। साथ ही यह देखा जाएगा कि किन क्षेत्रों में सुधार की गुंजाइश है ताकि योजनाओं का लाभ आमजन तक बेहतर तरीके से पहुँच सके।

इस संवाद में उन वरिष्ठ नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है जिन्होंने संगठनात्मक और प्रशासनिक भूमिकाओं में प्रधानमंत्री के साथ कार्यानुभव साझा किया है।

नीति निर्माण पर गहन चर्चा
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की नीति को प्रभावशाली रूप देने के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *