अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ ऐश्वर्या राय ने क्यों ठुकराई

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम किया था, लेकिन ऐश्वर्या ने अभिषेक के साथ एक बड़ी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ करने से मना कर दिया था। आइए जानते हैं इस फैसले की वजह।

विस्तार से
अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘आइ वॉन्ट टू टॉक’ और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय से कथित सेपरेशन की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इन दोनों ने शादी से पहले कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया था, जिनमें ‘कुछ ना कहो’, ‘धूम 2’, ‘बंटी और बबली’, ‘गुरु’, और ‘सरकार राज’ शामिल हैं।

लेकिन शादी के बाद, ऐश्वर्या और अभिषेक ने एक साथ केवल ‘रावन’ जैसी फ्लॉप फिल्म में ही स्क्रीन शेयर की। हालांकि, एक समय ऐसा भी आया जब ऐश्वर्या को अभिषेक के साथ एक बड़ी फिल्म का ऑफर मिला, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।

कौन-सी फिल्म थी वह?
यह फिल्म थी 2014 में रिलीज हुई ‘हैप्पी न्यू ईयर’, जिसमें शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे और अभिषेक बच्चन के अलावा सोनू सूद, बोमन ईरानी, दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म के निर्देशक फराह खान ने ऐश्वर्या राय को यह फिल्म ऑफर की थी। लेकिन ऐश्वर्या ने इसे करने से मना कर दिया, और इसका कारण था अभिषेक बच्चन के साथ काम करने में वह असहज महसूस करती थीं।

ऐश्वर्या ने क्यों ठुकराई ‘हैप्पी न्यू ईयर’?
ऐश्वर्या राय ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया, “हां, मुझे यह फिल्म ऑफर हुई थी और मुझे पता था कि यह मजेदार अनुभव होगा, लेकिन मैं और अभिषेक एक-दूसरे के अपोजिट कास्ट नहीं हो सकते थे। यह सच में बहुत अजीब होता। इसलिए मुझे फिल्म को ठुकराना पड़ा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *