रक्षाबंधन से पहले बढ़े सोने के दाम, जानें आज का 22-24 कैरेट रेट.

रक्षाबंधन से पहले देशभर में सोने की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है। अगस्त के पहले शनिवार यानी 2 अगस्त 2025 को सोना प्रति 10 ग्राम 1530 रुपये महंगा हो गया है। हालांकि चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है।

सोने की बढ़ती कीमतों से त्योहारी सीजन में खरीदारी करने की योजना बना रहे ग्राहकों की जेब पर असर पड़ सकता है। 22 कैरेट सोने का दाम 93,050 रुपए, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं 18 कैरेट सोना 76,140 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

जानिए प्रमुख शहरों में सोने का भाव

आज के ताज़ा रेट के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹10,150/ग्राम और 22 कैरेट ₹9,305/ग्राम है। वहीं मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹10,135/ग्राम और 22 कैरेट ₹9,290/ग्राम पर उपलब्ध है।

वडोदरा और अहमदाबाद में थोड़ी सी वृद्धि देखी गई है, जहां 24 कैरेट का दाम ₹10,140/ग्राम और 22 कैरेट ₹9,295/ग्राम है।


भोपाल और इंदौर में क्या है रेट?

भोपाल और इंदौर में आज 24 कैरेट सोना ₹1,01,400 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹92,950 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹76,050 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।


अन्य प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट रेट

शहर22 कैरेट (₹)24 कैरेट (₹)
जयपुर₹93,050₹1,01,400
लखनऊ₹93,050₹1,01,400
दिल्ली₹93,050₹1,01,400
मुंबई₹92,900₹1,01,350
चेन्नई₹92,900₹1,01,350
केरल₹92,900₹1,01,350
हैदराबाद₹92,900₹1,01,350

चांदी की कीमत स्थिर

चांदी के भाव में आज कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला है। अधिकांश शहरों में चांदी का रेट ₹1,13,000 प्रति किलो पर स्थिर है। हालांकि चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद और केरल में चांदी ₹1,23,000 प्रति किलो तक पहुंच चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *