सूरजपुर में ₹26.03 करोड़ की सड़क-पुल परियोजनाओं को मंजूरी

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ₹26.03 करोड़ की लागत से सड़क और पुल निर्माण को मंजूरी मिली है। महिला एवं बाल विकास मंत्री और भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से ये स्वीकृतियां प्राप्त हुईं। वर्ष 2024-25 के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा यह राशि आवंटित की गई है।

प्रमुख कार्यों में सिलपल्ली एनएच-43 से महेशपुर-लटोरी रोड तक 5.80 किमी सड़क चौड़ीकरण (₹1269.90 लाख), भवरखोल से गंगापुर-कुम्पी तक 5.10 किमी पुल-पुलिया निर्माण (₹729.51 लाख) और ओडगी ब्लॉक के चोंगा से मौहारीपारा तक 4.20 किमी निर्माण (₹604.03 लाख) शामिल हैं। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि इससे न सिर्फ आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, कृषि और रोजगार में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को विकास कार्यों की प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *