ऑपरेशन सिंदूर से तिलमिलाया चीन, पाकिस्तान के साथ भारत के खिलाफ छेड़ी..

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की नाकामी से बौखलाया चीन अब भारत के खिलाफ प्रोपगैंडा वॉर में खुलकर उतर आया है।

ऑपरेशन सिंदूर के सफल क्रियान्वयन के बाद पाकिस्तान की सैन्य विफलता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उजागर हुई थी।
अब चीन, जो पाकिस्तान का रणनीतिक साझेदार है, इस अभियान से बुरी तरह तिलमिला गया है।
उसने भारत के खिलाफ प्रोपगैंडा फैलाने के लिए फाइटर जेट J-10C पर डॉक्युमेंट्री तैयार कर प्रचार अभियान शुरू किया है।

यह डॉक्युमेंट्री J-10C की ताकत और युद्ध क्षमता को दर्शाती है, लेकिन HQ-9 मिसाइल डिफेंस सिस्टम पर चुप्पी साधे है।
यह वही सिस्टम है जिसे पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तैनात किया था, पर वह भारतीय हमलों को रोक नहीं सका।
इस चुप्पी से यह साफ है कि चीन पाकिस्तान की हार पर पर्दा डालना चाहता है।

भारत की प्रक्रिया

चीन की इस हरकत को भारत ने गंभीरता से लिया है क्योंकि यह मीडिया और मनोवैज्ञानिक युद्ध का हिस्सा है।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने अद्भुत रणनीति से पाकिस्तान के प्रमुख सैन्य ठिकानों को निष्क्रिय कर दिया था।
इससे न केवल पाकिस्तान की सैन्य साख को झटका लगा, बल्कि चीन की तकनीकी साख भी सवालों में घिर गई।

विशेषज्ञ मानते हैं कि चीन का यह प्रोपगैंडा अभियान उसके बौखलाहट और असुरक्षा को दर्शाता है।
जहां भारत अपनी रणनीतिक चुप्पी से संदेश देता है, वहीं चीन और पाकिस्तान डॉक्युमेंट्री और बयानबाज़ी से खुद को बचाने में लगे हैं।

यह भी पढ़े- आंध्र प्रदेश में मास्क फिर अनिवार्य, नए कोविड दिशानिर्देश जारी

क्या खराब मौसम में फंसे भारतीय विमान को रास्ता न देकर PAK ने तोड़े नियम, क्या हो सकती है सजा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *