जवानों की मानवता ने बचाई ग्रामीण की जान.

बीजापुर के नक्सल प्रभावित इलाके कर्रेगुट्टा से मानवता की एक प्रेरणादायक घटना सामने आई है। यहाँ तैनात जवानों ने बीमार ग्रामीण को न सिर्फ समय पर मदद दी, बल्कि उसकी जान भी बचा ली।

पटेल पारा गांव में एक ग्रामीण अचानक गंभीर रूप से बीमार पड़ गया, जिससे परिजन घबरा गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पास के सुरक्षा बल को सूचना दी। जवान बिना देर किए पहुँचे और बीमार को ट्रैक्टर के माध्यम से कैंप तक ले गए।

दुर्गम रास्तों के बावजूद, उन्होंने तत्परता दिखाई और समय पर इलाज उपलब्ध कराया। अब उस ग्रामीण की हालत स्थिर है, जिससे गाँव में राहत का माहौल है।

गाँववाले जवानों की इस मानवीय पहल की सराहना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *