अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने युवा कांग्रेस की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ के दो युवा नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। भिलाई निवासी मोहम्मद शाहिद को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।पेंड्रा जिले की प्रीति मांझी को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव बनाया गया है।
इस लिस्ट में कुल 14 नए युवा चेहरों को शामिल किया गया है।बताया जा रहा है कि दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के कुछ दिन बाद यह निर्णय आया।नवीन नियुक्तियों से युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती मिलने की उम्मीद है।