साय कैबिनेट बैठक शुरू, खाद संकट पर चर्चा संभव

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर प्रमुखता से चर्चा हो सकती है।साथ ही कृषि, खाद्य, सिंचाई और वित्त विभाग सहित अन्य विभागों के प्रस्तावों पर भी मंजूरी दी जा सकती है।

बैठक में वर्षा, बीज वितरण, समर्थन मूल्य नीति और खरीदी प्रक्रिया से जुड़े विषय भी शामिल किए जा सकते हैं।राज्य सरकार किसानों को राहत देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कई अहम निर्णय ले सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *