छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड से जुड़ी बड़ी कार्रवाई हुई है।PWD विभाग के 5 अधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इनमें दो सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता, एक तत्कालीन EE, एक SDO और एक सब इंजीनियर शामिल हैं।
मुकेश चंद्राकर ने जिस सड़क निर्माण भ्रष्टाचार की खबर उजागर की थी, उसी से यह मामला जुड़ा हुआ है।1 जनवरी 2025 को उनकी हत्या हुई और शव 3 जनवरी को ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाड़े में मिला था।अब पुलिस ने रायपुर, सुकमा, जगदलपुर और बीजापुर से अलग-अलग जिलों से इन अफसरों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अफसरों को सोमवार को जेल भेज दिया गया है।🟠 Slug: