रायपुर जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की लाश रस्सी से पेड़ पर लटकी हुई मिली। मृतक की पहचान नरदहा गांव निवासी 17 वर्षीय सूरज यादव के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि उसने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या की है।
घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच युवक ने खुदकुशी की। जब राहगीरों ने पेड़ पर शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक पास में ही चाय-नाश्ते की दुकान चलाता था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस युवक के परिवारजनों से पूछताछ कर रही है।