यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: पीएम मोदी बोले- ‘आत्मनिर्भर भारत हमारा संकल्प

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 (UPITS-2025) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने इसे उत्तर प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कहा कि यह राज्य अब न केवल देश बल्कि दुनिया के लिए मैन्युफैक्चरिंग और निवेश का केंद्र बनेगा।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विशेष संदेश

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है, जिन्होंने अंत्योदय का मार्ग दिखाया। “अंत्योदय का अर्थ है समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाना। आज भारत इसी मॉडल को दुनिया के सामने प्रस्तुत कर रहा है।”

यूपी की भूमिका और आत्मनिर्भर भारत

मोदी ने बताया कि देश में बनने वाले 55% मोबाइल फोन अब उत्तर प्रदेश में बनते हैं और जल्द ही यहाँ सेमीकंडक्टर फैसिलिटी भी शुरू होगी। उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाना ही होगा और हर उत्पाद ‘मेड इन इंडिया’ की छाप लिए होना चाहिए।

निवेश और MSMEs को बुलावा

पीएम मोदी ने उद्यमियों से अपील करते हुए कहा – “यूपी में निवेश कीजिए, यूपी में मैन्युफैक्चर कीजिए। यहाँ लाखों MSMEs का मजबूत नेटवर्क है। उनका सामर्थ्य इस्तेमाल कीजिए और कंप्लीट प्रोडक्ट यहीं तैयार कीजिए।”

जीएसटी सुधार और कारोबार की सहूलियत

पीएम मोदी ने कहा कि पहले 1,000 रुपये की शर्ट पर 117 रुपये टैक्स लगता था। 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद टैक्स 50 रुपये रह गया और अब नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म के बाद सिर्फ 35 रुपये टैक्स लगेगा। इससे MSMEs और उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा।

डिफेंस और मेक इन इंडिया

मोदी ने कहा कि भारत अपनी सेनाओं के लिए एक मजबूत स्वदेशी रक्षा तंत्र विकसित कर रहा है। “पुर्जे-पुर्जे पर मेड इन इंडिया की छाप होनी चाहिए।” यूपी इस दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है।

सीएम योगी का वक्तव्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह ट्रेड शो केवल व्यापार प्रदर्शनी नहीं बल्कि आत्मनिर्भर भारत और प्रधानमंत्री मोदी के मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड विजन का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *