राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा एलान — इमिग्रेशन प्रतिबंध लागू होंगे

वॉशिंगटन डीसी में हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिका की राजनीति और सुरक्षा प्रणाली में हलचल तेज हो गई है। इस हमले में अफगान नागरिक द्वारा दो नेशनल गार्ड सैनिकों पर गोलीबारी की गई, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। इस घटना को “आतंकी हमला” करार देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इमिग्रेशन नीतियों पर कठोर कार्रवाई का संकेत दिया है।

ट्रंप ने स्पष्ट कहा कि थर्ड वर्ल्ड देशों से आने वाली प्रवास पर स्थायी रोक लगाई जाएगी ताकि अमेरिका में अवैध घुसपैठ और बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण किया जा सके। ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए उन्होंने घोषणा की कि देश में रहने वाले उन प्रवासियों को बाहर किया जाएगा जो अपराध करते हैं या अमेरिका के लिए बोझ साबित होते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि—
🔸 अपराधियों और असामाजिक तत्वों की नागरिकता रद्द की जाएगी
🔸 अवैध प्रवासियों के सभी रिकॉर्ड निरस्त किए जाएंगे
🔸 गैर-अमेरिकी नागरिकों को मिलने वाले सरकारी लाभ और सब्सिडी बंद होंगे

हमले के बाद USCIS ने भी 19 देशों की इमिग्रेशन प्रक्रिया में अतिरिक्त सुरक्षा जांच लागू करने का निर्णय लिया है। आगे से आवेदकों की पृष्ठभूमि, उनकी राष्ट्रीय स्थितियों और जोखिम कारकों की गहन जांच की जाएगी।

ट्रंप का यह बयान साफ संकेत देता है कि आने वाले समय में अमेरिका की आव्रजन नीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, खासकर युद्धग्रस्त और आर्थिक रूप से कमजोर देशों के नागरिकों के लिए प्रवेश प्रक्रिया और अधिक सख्त हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *