साय मंत्रिमंडल में हुआ विस्तार: तीन नए मंत्री शामिल, विभागों का बंटवारा भी पूरा

छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है क्योंकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया है तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई और विभागों का बंटवारा कर दिया गया। गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधि-विधायी कार्य विभाग की जिम्मेदारी मिली है। राजेश अग्रवाल को पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग दिया गया है।खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और अनुसूचित जाति विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजभवन में राज्यपाल ने सभी तीन विधायकों को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में राजेश अग्रवाल और खुशवंत साहेब पहले कांग्रेस से जुड़े रह चुके हैं। नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।दुर्ग, आरंग और लखनपुर में जश्न मनाया गया, आतिशबाजी हुई और नारेबाजी भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *