रायपुर रेलवे मंडल ने 14 जुलाई से आरक्षण प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।
नई प्रक्रिया के अनुसार अब ट्रेनों का रिजर्वेशन चार्ट उनकी प्रस्थान समय से 8 घंटे पहले ही तैयार कर लिया जाएगा।
सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए चार्ट एक दिन पहले रात 9 बजे तक तैयार होगा।
जबकि दोपहर 2 बजे से लेकर अगली सुबह 5 बजे तक की ट्रेनों के लिए चार्ट उनकी रवाना होने से ठीक 8 घंटे पहले जारी किया जाएगा।
इसी के साथ इमरजेंसी कोटे के आवेदन समय में भी बदलाव किया गया है।सुबह रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए अब एकदिनपहले शाम 4 बजे तक आवेदन देना अनिवार्य होगा।दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए आवेदन की अंतिम समय सीमा शाम 7 बजे रखी गई है।रात्रि के समय चलने वाली ट्रेनों के लिए, कम से कम 10 घंटे पहले आवेदन देना जरूरी होगा।इस व्यवस्था से यात्रियों को सीट कंफर्मेशन और यात्रा की योजना पहले से स्पष्ट होगी।रेलवे विभाग को भी बेहतर प्रबंधन और टिकटों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने में सुविधा होगी।