सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ सरकारी भर्ती 2026 सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी के अंतर्गत कुल 1,703 पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है।
इस भर्ती अभियान में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पद शामिल किए गए हैं। खास बात यह है कि कर्मचारी चयन मंडल पहली बार इन पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रहा है।
छत्तीसगढ़ सरकारी भर्ती 2026 में युवाओं को मिलेंगे 1703 पदों के अवसर
राज्य के अलग-अलग सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अंतर्गत समूह-2, तृतीय श्रेणी के उपसमूह-02 में विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
सरकार की इस पहल से लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को एक अच्छा अवसर मिलने की उम्मीद है।
भर्ती में कार्यालयीन कार्यों से जुड़े पदों के साथ पुलिस विभाग के जिला इकाई संवर्ग के पद भी शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
यह भी पढ़े: सिरपुर यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल, छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान