सावन का शुभारंभ आज भव्य भक्तिभाव के साथ हुआ। रायपुर और कवर्धा के प्रमुख शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
खारुन तट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लोग दूध, बेलपत्र और फूलों से भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं। मंदिर परिसर में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं कवर्धा के भोरमदेव मंदिर में सुबह चार बजे विशेष पूजा और भस्म आरती के साथ पट खोले गए।
यहां भी बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने जल चढ़ाकर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है, जिससे सावन का प्रत्येक सोमवार भक्तिमय और सुरक्षित बीते।ओम नमः शिवाय और बोल बम के जयघोषों से मंदिर परिसर गूंज रहा है।