पर्यावरण सुरक्षित गणेश प्रतिमाएं तैयार कर रहे रायपुर केंद्रीय जेल के कैदी.

रायपुर केंद्रीय जेल के कैदियों ने आगामी गणेशोत्सव के लिए मिट्टी से इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं तैयार की हैं। ये प्रतिमाएँ विसर्जन के बाद पर्यावरण को सुरक्षित रखेंगी।

इन मूर्तियों का निर्माण आजीवन कारावास काट रहे छह कैदियों ने किया है। जेल प्रशासन का मानना है कि इस तरह की गतिविधियाँ कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने, उनकी छिपी प्रतिभा को उजागर करने और समाज में सकारात्मक योगदान देने का अवसर देती हैं।

प्रतिमाओं की कीमतें बेहद किफायती रखी गई हैं – ₹51, ₹251 और ₹351। ये रायपुर जेल परिसर स्थित “जेल एम्पोरियम” में प्रदर्शनी और बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। आमजन इन मूर्तियों को खरीदकर कैदियों के प्रयासों की सराहना कर सकते हैं और उनके पुनर्वास में योगदान दे सकते हैं।

प्लास्टर ऑफ पेरिस और रासायनिक रंगों से बनी मूर्तियों के विपरीत, ये मिट्टी की प्रतिमाएँ पर्यावरण के लिए सुरक्षित हैं। इस पहल से आस्था और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम देखने को मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *