मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार अब केवल जनसंवाद का कार्यक्रम नहीं रह गया है, बल्कि यह जनता की मांगों के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। सरगुजा जिले के ग्रामीणों द्वारा रखी गई आवश्यकताओं पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को प्रशासन ने तेजी से स्वीकृति देकर अमल में लाना शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीणों में शासन के प्रति विश्वास और संतोष का वातावरण बना है।
मुख्यमंत्री के सरगुजा दौरे का दिखा असर
03 मई 2026 को सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत सिलमा के शांतिपारा में जन चौपाल लगाई थी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई विकास कार्यों की घोषणा की। मुख्यमंत्री के आश्वासनों को अब प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है, जिससे विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
पंचायत भवन और पीडीएस भवन निर्माण को स्वीकृति
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप सुशासन तिहार के तहत ग्राम सिलमा में 18.30 लाख रुपये की लागत से नवीन पंचायत भवन निर्माण को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा 11.63 लाख रुपये की लागत से नए पीडीएस भवन और 2.50 लाख रुपये की लागत से मुक्तिधाम निर्माण कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।
कुनकुरीकला को भी मिला विकास का उपहार
ग्राम कुनकुरीकला में भी सुशासन तिहार के दौरान रखी गई मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया गया है। यहां डीएमएफ और मनरेगा के अभिसरण से 18.30 लाख रुपये की लागत से नए पंचायत भवन निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई है। इससे ग्राम पंचायत की प्रशासनिक गतिविधियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।
सुशासन की अवधारणा हो रही साकार
ग्रामीणों ने सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी मांगों पर त्वरित कार्रवाई किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि सरकार न केवल समस्याएं सुन रही है, बल्कि उनके समाधान के लिए समयबद्ध कार्रवाई भी सुनिश्चित कर रही है। इससे सुशासन की अवधारणा वास्तविक रूप में गांवों तक पहुंच रही है और विकास कार्यों का लाभ सीधे आमजन को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें:
राम मंदिर दान घोटाला, जांच और जवाबदेही पर सवाल
CJP Protest Jaipur: अभिजीत दीपके पर हमला, शिक्षा सुधार मांग
संस्कारयुक्त शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री की पहल का संत समाज ने किया स्वागत