रायपुर में चिट्टा के साथ महिला सहित 3 गिरफ्तार, पंजाब के तस्करों से कनेक्शन.

रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) की तस्करी में शामिल एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से 6.42 ग्राम हेरोइन और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये है।

यह कार्रवाई एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने की। टीम को सूचना मिली थी कि नेहरू नगर स्थित बूढ़ातालाब कंटेनर के पास कुछ लोग चिट्टा बेचने के इरादे से ग्राहक ढूंढ रहे हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद जाहिद (33), साहिल रज़ा (25) और अफजिया अख्तर उर्फ मेहक (21) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि पिछले सप्ताह भी इसी नेटवर्क से जुड़े 9 लोगों को 412 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। जांच में यह नेटवर्क पंजाब के अंतर्राज्यीय ड्रग सप्लायरों से जुड़ा पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *