त्योहारी सीजन की रौनक के साथ साइबर अपराधियों की सक्रियता भी बढ़ गई है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर आकर्षक ऑफरों का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। ठग लिंक भेजकर बैंक अकाउंट की जानकारी हासिल करते हैं, जिससे खाता खाली हो सकता है।
राज्य पुलिस ने चेतावनी दी है कि भारी डिस्काउंट, नो ईएमआई ऑफर, सस्ते होटल या फ्लाइट टिकट के बहाने मिलने वाले लिंक पर क्लिक न करें। एडीजी साइबर प्रदीप गुप्ता ने कहा कि किसी भी अनजान वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आधार या पैन कार्ड की जानकारी, बैंक डिटेल और ओटीपी किसी को न दें। अनावश्यक ऐप डाउनलोड करने से बचें और मोबाइल का इंटरनेट इस्तेमाल न होने पर बंद रखें। ठगी होते ही 1930 टोल-फ्री नंबर या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।