समाजवादी पार्टी के संस्थापक Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे और भाजपा नेता Aparna Yadav के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। Prateek Yadav Death की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, प्रतीक यादव को सुबह करीब छह बजे अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। हालांकि अभी तक उनकी मौत की असली वजह सामने नहीं आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी। Prateek Yadav Death ने यादव परिवार के करीबियों और समर्थकों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
राजनीति से दूर रहकर बिजनेस संभालते थे प्रतीक यादव
प्रतीक यादव हमेशा सक्रिय राजनीति से दूर रहे। वह रियल एस्टेट और फिटनेस इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। लखनऊ में उनका प्रसिद्ध ‘फिटनेस प्लैनेट’ जिम संचालित होता था। इसके अलावा वे जीव संरक्षण और सामाजिक कार्यों से भी जुड़े थे। Prateek Yadav Death के बाद उनके व्यवसायिक और सामाजिक जीवन को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी और आधुनिक फिटनेस व बिजनेस मॉडल को लेकर युवाओं के बीच अच्छी पहचान रखते थे। परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि प्रतीक शांत स्वभाव और लो-प्रोफाइल जीवनशैली के लिए जाने जाते थे।
सैफई में हुई थी अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की चर्चित शादी
प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की शादी 4 दिसंबर 2011 को सैफई में बेहद भव्य समारोह में हुई थी। दोनों की दोस्ती स्कूल के दिनों से शुरू हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। लगभग 10 वर्षों तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने विवाह किया था। Prateek Yadav Death के बाद उनकी शादी और पारिवारिक जीवन की चर्चाएं भी फिर से सामने आने लगी हैं।
दोनों लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास में रहते थे और उनकी दो बेटियां हैं। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय अपर्णा यादव लखनऊ में मौजूद नहीं थीं।
सिविल अस्पताल में जुटने लगे नेता और समर्थक
Prateek Yadav Death की खबर मिलते ही लखनऊ के सिविल अस्पताल में नेताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ जुटने लगी। समाजवादी पार्टी और भाजपा दोनों दलों के नेताओं ने दुख जताया है। यादव परिवार उत्तर प्रदेश की राजनीति का बड़ा नाम माना जाता है, ऐसे में इस खबर ने पूरे प्रदेश को भावुक कर दिया।
फिलहाल पुलिस और अस्पताल प्रशासन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।
Prateek Yadav Death: परिवार के पीछे छोड़ गए पत्नी और दो बेटियां
38 वर्षीय प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। कम उम्र में हुए इस निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – SIR विवाद पर TMC का बड़ा दावा, 31 सीटों के नतीजों पर सवाल
CG News: युवाओं के लिए फ्री ट्रेनिंग का सुनहरा मौका, साथ मिलेगी नौकरी
लक्ष्मी सरेंडर से नक्सल संगठन को झटका, 5 लाख की ईनामी महिला ने छोड़ी बंदूक