देशभर में बढ़ती ईंधन कीमतों को लेकर अब गिग और ऐप आधारित कर्मचारियों में नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। Petrol Diesel Price Hike के विरोध में गिग और प्लेटफॉर्म सेवा श्रमिक संघ (GIPSWU) ने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन की घोषणा की है। फूड डिलीवरी, कैब और लॉजिस्टिक्स सेक्टर से जुड़े लाखों वर्कर्स ने बेहतर भुगतान की मांग उठाई है।
यूनियन ने ऐप आधारित कंपनियों और सरकार से मांग की है कि डिलीवरी कर्मचारियों को न्यूनतम 20 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान किया जाए। इसके साथ ही देशभर में आज दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक ऐप सेवाओं को बंद रखने की अपील भी की गई है। Petrol Diesel Price Hike के कारण कामगारों की आय और खर्च के बीच का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है।
ईंधन महंगा होने से बढ़ा आर्थिक दबाव
संघ के मुताबिक 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। यूनियन का कहना है कि चार साल बाद राष्ट्रीय स्तर पर हुई यह बड़ी बढ़ोतरी लाखों गिग वर्कर्स के लिए परेशानी का कारण बन गई है। Petrol Diesel Price Hike का असर सबसे ज्यादा उन कर्मचारियों पर पड़ रहा है जो रोजाना दोपहिया वाहनों से लंबी दूरी तय करते हैं।
जीआईपीएसडब्ल्यूयू के अनुसार देशभर में करीब 1.2 करोड़ गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स इस बढ़ोतरी से प्रभावित होंगे। इनमें फूड डिलीवरी एजेंट, कैब ड्राइवर, लॉजिस्टिक्स स्टाफ और अन्य ऐप आधारित कर्मचारी शामिल हैं।
कंपनियों से भुगतान बढ़ाने की मांग
यूनियन की अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल और एलपीजी कीमतों ने कर्मचारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बड़ी संख्या में कर्मचारी इस सेक्टर को छोड़ सकते हैं। Petrol Diesel Price Hike के बाद स्विगी, जोमैटो और ब्लिंकिट जैसी कंपनियों से भुगतान बढ़ाने की मांग और तेज हो गई है।
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और खराब मौसम में लगातार काम करने वाले डिलीवरी कर्मचारी ईंधन महंगा होने से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में न्यूनतम 20 रुपये प्रति किलोमीटर भुगतान जरूरी हो गया है।
5 घंटे सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना
यूनियन ने सभी गिग वर्कर्स से अपील की है कि वे विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक ऐप सेवाएं बंद रखें। Petrol Diesel Price Hike को लेकर हो रहे इस प्रदर्शन का असर फूड डिलीवरी और कैब सेवाओं पर भी देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें – Prateek Yadav Death: पल्मोनरी एम्बोलिज्म से जूझ रहे थे प्रतीक यादव
National Doubles Squash में अभय-वेलावन का जलवा
Thailand Open में सिंधू-सात्विक का धमाल