Roopi Gill Cannes 2026 Punjabi Look इस समय सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। पंजाबी अभिनेत्री रूपी गिल ने कान फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर ट्रेडिशनल पंजाबी अंदाज में एंट्री कर फैन्स का दिल जीत लिया। उनका देसी लुक और शाही स्टाइल इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है
आइवरी शरारा सेट में दिखीं बेहद खूबसूरत
Punjabi Actress Roopi Gill At Cannes 2026 के दौरान रूपी गिल ने हल्के आइवरी रंग का खूबसूरत शरारा सेट पहना था। इस ड्रेस पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और पारंपरिक डिजाइनिंग की गई थी, जिसने उनके लुक को बेहद रॉयल बना दिया। छोटे कुर्ते और फ्लेयर्ड शरारा पैंट के साथ उन्होंने पंजाबी ट्रेडिशनल ज्वेलरी कैरी की, जिसमें पोल्की-कुंदन नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और गोल्डन चूड़ियां शामिल थीं।
रूपी गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी यह लुक शेयर किया। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “कान के कार्पेट पर पंजाब की मिट्टी।” उनका यह कैप्शन भी फैंस को काफी पसंद आया और देखते ही देखते तस्वीरें वायरल हो गईं।
फिल्म ‘चढ़दी कला’ के प्रमोशन के लिए पहुंचीं कान
कान फिल्म फेस्टिवल में रूपी गिल सिर्फ फैशन स्टेटमेंट देने ही नहीं पहुंचीं, बल्कि उन्होंने अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म ‘चढ़दी कला’ का प्रमोशन भी किया। यह फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन अमरजीत सिंह सरोन ने किया है। इसमें एमी विर्क, हिम्मत संधू और रूपी गिल मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
Punjabi Actress Roopi Gill At Cannes 2026 को लेकर पंजाबी सिनेमा के दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस इसे पंजाबी इंडस्ट्री के लिए गर्व का पल बता रहे हैं, क्योंकि अब पंजाबी कलाकार भी वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं।
म्यूजिक इंडस्ट्री से फिल्मों तक का शानदार सफर
रूपी गिल का असली नाम रूपिंदर कौर गिल है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से की थी। कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आने के बाद उन्हें पंजाबी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘अश्के’ से उन्होंने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था।
इस फिल्म में निभाए गए ‘नूर’ के किरदार ने उन्हें रातोंरात लोकप्रिय बना दिया। इसके बाद वह ‘मां दा लाडला’, ‘परिंदा पार गया’, ‘जट्ट नू चुड़ैल टकरी’, ‘बीबी रजनी’ और ‘मझाइल’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आज Punjabi Actress Roopi Gill At Cannes 2026 सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री दोनों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रूपी गिल का देसी लुक
रूपी गिल के कान लुक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैन्स उनके ट्रेडिशनल पंजाबी अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि रूपी ने इंटरनेशनल मंच पर पंजाबी संस्कृति का मान बढ़ाया है।
Punjabi Actress Roopi Gill At Cannes 2026 ने यह साबित कर दिया कि भारतीय पारंपरिक फैशन आज भी ग्लोबल रेड कार्पेट पर अपनी अलग पहचान रखता है। उनका यह अंदाज फैशन लवर्स और पंजाबी सिनेमा के दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें – National Doubles Squash: में अभय-वेलावन का दमदार प्रदर्शन
Thailand Open मेंसिंधूऔरसात्विक-चिरागकाजलवा
NEET UG 2026 Exam Cancellation: कमल हासन का फूटा गुस्सा