बिलासपुर में ऑनलाइन ठगी का नया मामला सामने आया है। यहां एक युवक से पार्ट टाइम नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठे गए। आरोपी ने युवक को घर बैठे पैसे कमाने का सपना दिखाया और योजनाबद्ध तरीके से ठगी को अंजाम दिया।
यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने शुरुआत में युवक को नौकरी का भरोसा दिलाकर कुछ पैसे भी दिए ताकि विश्वास बन सके। लेकिन इसके बाद अलग-अलग बहानों से रकम जमा कराने की मांग की। युवक ने धीरे-धीरे 2 लाख 37 हजार रुपए आरोपी के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।
काफी इंतजार के बाद भी जब रकम वापस नहीं मिली, तब युवक को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुका है। परेशान होकर पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।