छत्तीसगढ़ में पेपरलेस रजिस्ट्री की नई पहल: अब ई-मेल और डीजी लॉकर से मिलेंगे दस्तावेज

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के पंजीयन कार्यालयों में पेपरलेस रजिस्ट्री को एक नई ऊंचाई दी है। अब रजिस्ट्री के बाद दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी सीधे पक्षकार को ई-मेल या डीजी लॉकर के माध्यम से भेजी जाएगी। यदि किसी पक्षकार के पास ई-मेल नहीं है तो व्हाट्सएप के जरिए रजिस्ट्री की कॉपी भेजी जाएगी। विशेष परिस्थितियों में हार्ड कॉपी भी दी जाएगी।

पंजीयन विभाग ने डीजी लॉकर से भी अपनी प्रणाली को जोड़ा है। अब उपयोगकर्ता वहां जाकर “CG महानिरीक्षक पंजीयक” विकल्प चुनकर रजिस्ट्री दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या होंगे फायदे?

  • फर्जीवाड़े पर रोक
  • दस्तावेज की सुरक्षा
  • ई-केवाईसी से पहचान सुनिश्चित
  • सुगम ऐप से लोकेशन और विवरण की सुविधा
  • दस्तावेजों का एडिटिंग से पहले पूर्वावलोकन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *