नक्सली आत्मसमर्पण नेल्लानार योजना के तहत एक बार फिर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सरकार की पुनर्वास नीति और नियद नेल्लानार योजना से प्रेरित होकर 24 लाख के कुल इनामी 9 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।
सभी नक्सली फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट और आगजनी जैसे गंभीर मामलों में शामिल थे और उन पर लंबे समय से निगरानी रखी जा रही थी।
आत्मसमर्पण से बदलेगा माहौल
ये आत्मसमर्पण CRPF डीआईजी देवेंद्र सिंह नेगी, एसपी डॉ. जितेंद्र यादव, एएसपी यूलेन्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल और उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू की उपस्थिति में हुए।
सभी surrendered नक्सलियों को सरकार द्वारा घोषित योजना के अंतर्गत प्रत्येक को 50,000 रुपये की सहायता राशि भी दी गई।
2025 में आत्मसमर्पण का नया रिकॉर्ड
वर्ष 2025 में अब तक 277 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
इसके साथ ही 310 माओवादी गिरफ्तार हुए हैं और 131 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए हैं।
सरकार की पुनर्वास नीति से बदल रहे हालात
नेल्लानार योजना के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में न सिर्फ संवेदनशीलता और संवाद बढ़ाया गया है, बल्कि माओवादियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
यह आत्मसमर्पण इसी नीति की सफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।