सड़क पर बैठी नाराज़ जनता, प्रशासन को भनक तक नहीं मुंबई-हावड़ा रूट पर लंबा जाम.

"टूरिस्ट फैमिली" फिल्म का पोस्टर जिसमें श्रीलंकाई तमिल परिवार को भारत में नई शुरुआत के लिए आशान्वित दिखाया गया है।

रायपुर शहर में शुक्रवार को मुंबई-हावड़ा हाईवे पर भारी जाम की स्थिति बन गई, लेकिन इसकी वजह ट्रैफिक नहीं थी। बल्कि स्थानीय नागरिकों ने जलभराव की समस्या से परेशान होकर सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

करीब 2 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक रुक गया और दोनों ओर वाहन फंस गए। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि प्रशासन को इसकी जानकारी तक नहीं थी। काली माता मंदिर के पास लोग अपने परिवार के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए। धीरे-धीरे जाम और गहराता चला गया। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और आला अधिकारियों को सूचित किया।

प्रोफेसर कॉलोनी में जलभराव की समस्या पुरानी है।

वामनराव लाखे वार्ड के प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर-3 में हल्की बारिश होते ही गली नंबर 4 में पानी भर जाता है। स्थानीयों का कहना है कि नाली का डिज़ाइन गलत होने से पानी की निकासी नहीं हो पाती और घरों में घुस जाता है। बरसात के दिनों में रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड और समता कॉलोनी जैसे इलाकों से भी जलभराव की खबरें सामने आई हैं। वर्षा के कारण गंदगी फैल गई है और लोग बीमारियों के खतरे से जूझ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *