Modi-Merz Meet: भारत-जर्मनी साझेदारी को नई मजबूती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच भारत-जर्मनी द्विपक्षीय संबंधों को लेकर अहम बातचीत हुई। प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर चांसलर मर्ज 12–13 जनवरी 2026 तक भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है, जिसकी शुरुआत अहमदाबाद से हुई।

संयुक्त वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और जर्मनी एक-दूसरे के करीबी सहयोगी हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज भारत में 2000 से अधिक जर्मन कंपनियां कार्यरत हैं, जो जर्मनी के भारत की अर्थव्यवस्था और भविष्य पर अटूट विश्वास को दर्शाता है।

गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की गई, जहां व्यापार, निवेश, तकनीक, हरित ऊर्जा और रक्षा सहयोग जैसे अहम विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर भारत और जर्मनी के बीच कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoU) का आदान-प्रदान भी किया गया।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज ने अहमदाबाद में आयोजित इंडिया-जर्मनी सीईओ फोरम में भाग लिया और दोनों देशों के उद्योगपतियों के साथ संवाद किया।

दोनों नेता एक साथ साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे, जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में हिस्सा लिया। इस आयोजन के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत और वैश्विक मित्रता का सुंदर संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *