कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग ने खरीफ 2025 के लिए फसल बीमा आवेदन की तारीख 15 से 31 जुलाई निर्धारित की है। इस वर्ष किसान सिर्फ 2 प्रतिशत प्रीमियम दर पर फसलों का बीमा करा सकेंगे, जिससे उन्हें प्राकृतिक आपदाओं से राहत मिलेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मुख्य रूप से धान (सिंचित-असिंचित), मक्का, मूंगफली, मूंग, उड़द, सोयाबीन, अरहर, कोदो, कुटकी और रागी शामिल की गई हैं।
इस योजना का लाभ ऋणी व गैर ऋणी किसान, भू-धारक एवं बटाईदार किसान ले सकते हैं। इस योजना का लाभ ऋणी व गैर ऋणी किसान, भू-धारक एवं बटाईदार किसान ले सकते हैं। जिलेवार फसलवार बीमित राशि और प्रीमियम तय की गई है – जैसे मूंगफली के लिए ₹42,000 बीमा और ₹840 प्रीमियम प्रति हेक्टेयर। अरहर के लिए ₹40,000 बीमा राशि और ₹800 प्रीमियम, जबकि मक्का पर ₹48,000 बीमा और ₹960 प्रीमियम निर्धारित किया गया है।