News Content:
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय (महानदी भवन) में मंत्रिपरिषद की बैठक इस समय चल रही है।विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से पहले हो रही यह बैठक नीतिगत दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित नए विधेयकों, योजनाओं और नीतियों पर चर्चा की जा रही है।स्रोतों के अनुसार सरकार आज कई बड़े फैसलों पर मुहर लगा सकती है, जिनमें किसानों, शिक्षा, और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े निर्णय शामिल हैं।
मानसून सत्र में पेश होने वाले महत्वपूर्ण विधेयकों को लेकर भी विचार-विमर्श जारी है।बैठक के दौरान कुछ महत्वपूर्ण नियमों में संशोधन और नई परियोजनाओं की घोषणा की संभावना बनी हुई है।इससे पहले भी मुख्यमंत्री साय ने संकेत दिए थे कि आगामी सत्र में सरकार जनहितकारी निर्णयों को प्राथमिकता देगी।