बस्तर क्षेत्र से जुड़ी 10 महत्वपूर्ण ट्रेनों को सुरक्षा कारणों से 19 जुलाई 2025 तक कोरापुट में ही समाप्त किया जा रहा है।
जगदलपुर और किरंदुल तक यह ट्रेनें अब नहीं पहुंचेंगी। रेलवे ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है। दरअसल, मल्लीगुड़ा और जड़ती स्टेशनों के बीच लैंड स्लाइड की वजह से मार्ग की मरम्मत अब भी जारी है।
हालांकि रास्ता साफ कर दिया गया है, लेकिन पूर्ण सुरक्षा के अभाव में यह अस्थायी निर्णय लिया गया है।
समलेश्वरी, हिराखंड, विशाखापट्टनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस और राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी जैसी प्रमुख ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।अब ये ट्रेनें कोरापुट से शुरू होकर वहीं समाप्त की जा रही हैं।
रेलवे प्रशासन ने 17 से 19 जुलाई तक के लिए यह बदलाव लागू किया है। इससे पहले 11 से 16 जुलाई तक भी सेवाएं रद्द थीं।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले स्टेशन या IRCTC से अपडेट अवश्य लें।