रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की बड़ी सौगात सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देशन में क्षेत्र को 65.45 करोड़ रुपये की चार अहम योजनाओं की मंजूरी दी गई है। इन योजनाओं में सेंट्रल लाइब्रेरी, महादेव घाट सौंदर्यीकरण, नई पानी टंकी और छुइहा तालाब का विकास शामिल है।
विधायक राजेश मूणत ने इस स्वीकृति पर खुशी जताई और मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह डबल इंजन सरकार की जनता को बड़ी सौगात है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।