कांकेर जिले में वन्यजीवों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे और वन विभाग की लापरवाही से लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में तेंदुआ रोजाना पहुंच रहा है, जिसकी वजह से लोग शाम होते ही घरों में कैद हो जाते हैं। एक दंपत्ति ने तेंदुए का वीडियो भी बनाया जो वायरल हो चुका है।
वहीं ग्राम घुमसीमुंडा में हाथी ने मकान तोड़ डाला। ग्रामीण रात में जान बचाकर भागे और सुबह वन विभाग की टीम पहुंची। लेकिन लोगों का आरोप है कि प्रशासन समय रहते सक्रिय नहीं होता, जिससे जान-माल की हानि की संभावना बनी रहती है।
लोगों ने कहा कि यदि वन विभाग ने ठोस समाधान नहीं निकाला, तो वे प्रदर्शन करेंगे।