छत्तीसगढ़ के दुर्ग और भिलाई में डेली नीड्स और पान दुकानों की आड़ में नशीले उत्पादों की बिक्री हो रही थी। इस अवैध गतिविधि को रोकने के लिए दुर्ग पुलिस ने सख्ती बरती और एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की।
पुलिस ने सात दुकानों से हुक्का पॉट, फ्लेवर्ड तंबाकू और ई-सिगरेट जैसे प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किए। मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड की एसएसडी डेली नीड्स से सबसे बड़ी मात्रा में सामग्री मिली, जिसकी कीमत करीब 3.52 लाख रुपये है।