राजधानी में टैक्स नहीं भरने वालों पर होगी कार्रवाई

रायपुर नगर निगम अब बकाया संपत्ति कर को लेकर पूरी तरह सख्त हो गया है। निगम के अनुसार शहर में करीब 1 लाख ऐसे मकान या प्लॉट हैं, जिनसे पिछले 10 वर्षों से कोई टैक्स नहीं वसूला गया है। इससे निगम को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। अब निगम ने विशेष अभियान के तहत तीन महीने में बकाया टैक्स वसूली का लक्ष्य तय किया है।

नगर निगम आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वार्डवार सूची तैयार की जाए और प्रत्येक मकान मालिक से व्यक्तिगत संपर्क कर टैक्स जमा करवाया जाए। साथ ही संपत्ति का उपयोग—रिहायशी, व्यवसायिक या अन्य प्रयोजन—भी जांचा जाएगा ताकि टैक्स निर्धारण उसी के अनुसार हो।

नगर निगम अब टैक्स नहीं भरने वालों को नोटिस भेजने और कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से टैक्स भरकर नगर विकास में योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *