राजधानी रायपुर में विजय जुलूस के दौरान फायरिंग

रायपुर में विजय जुलूस के दौरान हुई फायरिंग और पुलिस कार्रवाई

राजधानी रायपुर के कोटा चांदनी चौक में एक कांग्रेस पार्षद के विजय जुलूस के दौरान फायरिंग हुई। इस घटना में भूपेश चंद्राकर नामक कार्यकर्ता घायल हो गया। पुलिस ने ओशियन डिफेंस अकादमी के संचालक नंद किशोर को हिरासत में ले लिया है।

राजधानी रायपुर में एयरगन से की गई फायरिंग

यह मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। कांग्रेस प्रत्याशी के पार्षद पद पर जीतने के बाद विजय जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ताओं के जश्न और शोर से नाराज होकर अकादमी संचालक ने एयरगन से फायरिंग कर दी।

कार्यकर्ता की कमर में लगा छर्रा

फायरिंग के दौरान भूपेश चंद्राकर की कमर में छर्रा लग गया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अकादमी संचालक के घर पर पथराव कर दिया

पुलिस ने लिया एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अकादमी संचालक नंद किशोर को हिरासत में ले लिया। घायल युवक का इलाज एम्स अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *