भिलाई। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में 18 फरवरी को एक नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें अपने बॉयफ्रेंड पर इज्जत बर्बाद करने का आरोप लगाया। किशोरी ने अपने मोबाइल पैटर्न लॉक का सिंबल भी बनाया और अपने बॉयफ्रेंड के दोस्तों को भी मौत का जिम्मेदार ठहराया। घटना के बाद परिजनों और मोहल्लेवालों ने चौकी के सामने प्रदर्शन कर आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
पुलिस ने बॉयफ्रेंड आदी बारले के खिलाफ दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।
बॉयफ्रेंड के दोस्तों की भूमिका संदिग्ध
सूत्रों के अनुसार, किशोरी का बॉयफ्रेंड आदी बारले मोहल्ले का ही निवासी था। दोनों के बीच पिछले जून से प्रेम संबंध था और वे फोन व वॉट्सएप पर बातें करते थे। 16 फरवरी की शाम उनकी आखिरी मुलाकात हुई थी।
सुसाइड नोट में बड़े खुलासे
किशोरी के वाट्सएप चैट और सुसाइड नोट से यह स्पष्ट है कि आदी बारले ने उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 16 फरवरी को हुई मुलाकात के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिससे तनाव में आ गई और नाबालिग किशोरी ने की आत्महत्या कर ली।
ब्लैकमेलिंग और वीडियो बनाने का आरोप
सुसाइड नोट में बार-बार ‘इज्जत बर्बाद करने’ की बात लिखी गई है, जिससे संकेत मिलता है कि आदी के दोस्तों की संलिप्तता संदिग्ध है।
- पुलिस जांच में पता चला कि बॉयफ्रेंड ने योजना बनाकर दोस्तों को मौके पर बुलाया।
- किशोरी आपत्तिजनक स्थिति में थी, तभी उसके दोस्तों ने उसे देख लिया।
- चैट के मुताबिक, उन दोस्तों ने उसका वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगे।