छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में मुलाकात की। जामवाल ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद सियासी हलकों में अटकलें और तेज हो गईं।
सूत्रों के मुताबिक, 15 अगस्त से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है और कई विधायक राजधानी में मौजूद हैं। हालांकि, मुलाकात में हुई बातचीत का आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया है।