छत्तीसगढ़ राज्य ने खनन क्षेत्रों के विकास में जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) के तहत
बेहतर कार्यों की बदौलत एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल की है।
नई दिल्ली में आयोजित “नेशनल डीएमएफ वर्कशॉप” के दौरान
केंद्रीय कोयला और खान मंत्री किशन रेड्डी द्वारा
मुख्यमंत्री सचिव एवं खनिज सचिव पी. दयानंद को सम्मानित किया गया।
यह सम्मान प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत
नेशनल DMF पोर्टल में छत्तीसगढ़ द्वारा 90% से अधिक डेटा अपलोडिंग और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर प्रदान किया गया।
कार्यशाला में छत्तीसगढ़ को मॉडल राज्य के रूप में प्रस्तुत किया गया
और अन्य राज्यों को उसके प्रयासों का अनुसरण करने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य खनन क्षेत्रों में सतत एवं समावेशी विकास को बढ़ावा देना था।
इसमें कई राज्यों के सचिव, संचालक और प्रभावित जिलों के कलेक्टर शामिल हुए।
अब तक छत्तीसगढ़ सरकार ने DMF निधियों से ₹16,506 करोड़ की लागत से 1,01,313 कार्यों को मंजूरी दी है,
जिनमें से 70,318 योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी हैं।
ये कार्य शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, अधोसंरचना और आजीविका जैसे क्षेत्रों को समर्पित हैं।
राज्य सरकार ने प्रत्येक जिले की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार कर
पारदर्शिता और स्थानीय भागीदारी को प्राथमिकता दी है,
जिससे सामाजिक सशक्तिकरण और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिली है।