दुर्ग जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। शिवनाथ नदी में पानी का स्तर तेजी से बढ़ा है और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। बारिश के चलते नदी किनारे के गांवों में अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम लगातार निगरानी कर रही है। दुर्ग शहर के कई वार्ड जलमग्न हो गए हैं ।
बाढ़ में फंसे 32 लोगों को बचाया गया
भारत माला परियोजना के तहत अंजोरी चौकी क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा था। बारिश के कारण शिवनाथ नदी में जलस्तर बढ़ने से ग्राम थनौद में 32 लोग फंस गए थे। इनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे।