रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया अब 5 सितंबर तक पूरी की जा सकेगी।
पहले प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त तय की गई थी, लेकिन कई कॉलेजों में सीट रिक्त रहने और विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए इसे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अब जो छात्र किसी कारणवश पूर्व निर्धारित समय में प्रवेश नहीं ले पाए थे, वे नई तिथि तक कॉलेजों में दाखिला ले सकेंगे।
इस निर्णय से छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि इससे हजारों विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रहेगा और उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
उच्च शिक्षा विभाग ने इस आदेश की प्रति सभी विश्वविद्यालयों, शासकीय महाविद्यालयों और संबंधित अधिकारियों को भेज दी है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।