छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि में थोड़ी कमी, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधि में कमी आ सकती है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, मानसून द्रोणिका सामान्य स्थिति में बनी हुई है, जिससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं, एक-दो स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है।

तापमान की बात करें तो शुक्रवार को सबसे ज्यादा 33.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में और सबसे कम 20 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी रायपुर में आज मौसम बदलता रहेगा। शहर में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान 25 डिग्री से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *