छत्तीसगढ़ में पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिभाशाली छात्रों और स्कूलों को सम्मानित किया। सीएम साय ने कहा कि शिक्षा डिग्री नहीं, समाज और राष्ट्र सेवा का मार्ग है। उन्होंने नई शिक्षा नीति को प्रगति का आधार बताया।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज 15 से अधिक मेडिकल कॉलेज, IIT, IIM, NIT और AIIMS जैसे संस्थानों वाला राज्य बन चुका है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब स्थानीय भाषाओं में शिक्षा, मेडिकल पढ़ाई हिंदी में, और गांव-गांव में स्कूल खुल रहे हैं।कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने युवाओं को ‘विकसित भारत 2047’ का भविष्य बताया, वहीं विधायक धरमलाल कौशिक ने बहुभाषीय शिक्षा को सराहा।सीएम साय ने उत्कृष्ट कलाकारों को भी सम्मानित किया। चित्रकार राज सैनी ने पीएम मोदी और अटल बिहारी वाजपेयी की पेंटिंग भेंट की।कार्यक्रम में पीएसवाय अध्यक्ष डॉ. एस.के. मिश्रा सहित कई शिक्षाविद और गणमान्य अतिथि मौजूद थे।