12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए AI171 विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट 12 जुलाई को सामने आई।
रिपोर्ट में सामने आया कि उड़ान भरने के ठीक एक सेकेंड बाद दोनों इंजनों में ईंधन की आपूर्ति अचानक बंद हो गई थी।
जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य
ai171 plane crash report की 15 पन्नों की शुरुआती रिपोर्ट में कॉकपिट की बातचीत रिकॉर्डिंग भी शामिल है।
इसमें एक पायलट दूसरे से पूछता है, “तुमने फ्यूल क्यों बंद किया?” जवाब मिलता है – “मैंने नहीं किया।”
इसके बाद जब दोनों इंजन फेल हो गए, तब MAYDAY कॉल दी गई, लेकिन विमान 30 सेकेंड में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
तकनीकी गड़बड़ी या मानव त्रुटि?
रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही विमान ने टेकऑफ किया, दोनों फ्यूल कंट्रोल स्विच CUTOFF में चले गए।
हाइड्रोलिक पावर सप्लाई के लिए RAT पंप तैनात किया गया, क्योंकि इंजन निष्क्रिय स्थिति में आ गए थे।
10 सेकेंड बाद एक इंजन का स्विच RUN मोड में लौटा, और 4 सेकेंड बाद दूसरा भी।
लेकिन केवल पहला इंजन सही तरह से चालू हो पाया, दूसरा इंजन आवश्यक पावर नहीं दे सका।
प्लेन हादसे का आखिरी क्षण
जब पायलटों ने MAYDAY कॉल किया, तब तक विमान अहमदाबाद एअरपोर्ट की सीमा के बाहर पहुंच चुका था।
ai171 plane crash report के मुताबिक, प्लेन कुछ पेड़ों को छूते हुए पास के हॉस्टल पर गिर गया।
को-पायलट उस समय विमान उड़ा रहा था, और कप्तान निगरानी कर रहे थे।
पूरी घटना टेकऑफ से लेकर क्रैश तक केवल 30 सेकेंड में हुई।
फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं
AI171 विमान हादसे की रिपोर्ट में बोइंग 787-8 विमानों के ऑपरेटर्स के लिए अभी कोई तत्काल कार्रवाई की सिफारिश नहीं की गई है।
हालांकि, ईंधन बंद होने की वजह और ज़िम्मेदार व्यक्ति को लेकर अभी स्पष्टता नहीं है।