छत्तीसगढ़ नक्सली सरेंडर की बड़ी घटना सामने आई है। बस्तर क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय 25 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली लच्छन्ना उर्फ गोपन्ना और उसकी पत्नी अंकुबाई उर्फ अनितक्का ने तेलंगाना के रामागुंडम में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
लच्छन्ना DKSZCM के पद पर था जबकि उसकी पत्नी अनितक्का DVCM के पद पर कार्यरत थी। ये दोनों 22 से 23 साल से नक्सल आंदोलन का हिस्सा रहे और संगठन में तकनीकी और रणनीतिक जिम्मेदारियाँ संभालते थे इनके पास संगठन की आंतरिक जानकारी है, जिससे पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे होने की संभावना है। पुलिस इनकी हिस्ट्री खंगाल रही है।इन दोनों के सरेंडर को नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि ये बस्तर क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय थे।